नवलगढ़ न्यूज़ (विकास कुमावत) - नवलगढ़ के सुविख्यात उद्योगपति एवं प्रथम सांसद स्व. राधेश्याम आर मोरारका के पुत्र समाजसेवी भामाशाह गौतम आर मोरारका को 12वीं बार भामाशाह शिक्षा श्री से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भौतिक विकास के लिए कार्य करने वाले भामाशाहरों को राज्य स्तर पर शिक्षा विभूषण, शिक्षा भूषण तथा जिला स्तर शिक्षा श्री की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। जिलास्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह सामुदायिक विकास भवन झुंझुनूं में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग रहे। जिन्होंने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। सेवा ज्योति आर आर मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट ने झुंझुनूं में जब 2.45 करोड़ रुपए की लागत से श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय का निर्माण वर्ष 2006 में करवाया। तब राज्य सरकार ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्थान के मुख्य ट्रस्टी गौतम आर मोरारका को प्रथम बार भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। मोरारका को दूसरी बार प्रतिष्ठित पुरस्कार से 2010-11 में सम्मानित किया गया। जब राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं में 53 लाख रुपए की लागत से नए कमरों का निर्माण ट्रस्ट द्वारा करवाया गया। मोरारका को तीसरी बार भामाशाह पुरस्कार वर्ष 2015-16 में शिक्षा की गुणवता में वृद्धि के लिए दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। मोरारका को चौथी बार भामाशाह पुरस्कार वर्ष 2018 में कक्षा-कक्ष, बरामदा एवं शौचालय कुल क्षेत्रफल 4210 वर्ग फीट क्षेत्र का निर्माण कार्य में व्यय राशि 48.32 लाख रुपए की लागत से निर्माण ट्रस्ट द्वारा करवाया गया। मोरारका को पांचवीं बार भामाशाह पुरस्कार 2019 में 3.53 करोड़ व्यय कर राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ भवन का निर्माण करवाए जाने पर सम्मानित किया गया। मोरारका को छठवीं बार भामाशाह पुरस्कार 2020 में श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं व श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ में 30.42 लाख रुपए की लागत से शिक्षा की गुणवता मे वृद्धि के लिए योगदान के लिए प्रदान किया गया। सातवीं बार मोरारका को भामाशाह पुरस्कार वर्ष 2022 में श्री राधेश्याम आर राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ द्वितीय तल भवन का निर्माण कार्य में 2.15 करोड़ एवं 15 लाख रुपए विद्यार्थियों के लिए उपयोगी विविध सामग्री उपलब्ध कराने पर सम्मानित किया गया। आठवीं बार मोरारका को भामाशाह पुरस्कार वर्ष 2023 में श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय स्त्राकोत्तर महाविद्यालय झुन्झुनूं में भूतल एवं प्रथम तल में छात्र छात्राओं के लिए शौचालयों का निर्माण ट्रस्ट द्वारा करवाया गया। अब नौवीं बार मोरारका को भामाशाह पुरस्कार वर्ष 2024 में श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय पीजी महाविद्यालय नवलगढ़ के भूतल पर श्री राधेश्याम आर मोरारका जन्मशती भवन निर्माण व कोर्ट यार्ड में इंटरलॉक्स, सिम्योरिटी गार्ड रूम व वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण में 3.58 करोड़ एवं 19.67 लाख रुपए विद्यार्थियों के लिए उपयोगी विविध सामग्री उपलब्ध कराने पर प्रदान किया जा रहा है। प्रतिक्रिया देते हुए गौतम आर मोरारका ने कहा कि मैंने विकास कार्यों में सरकारों का सदैव साथ दिया है। यही कारण है कि 2006, 2011, 2016, 2019, 2020, 2022, 2023, 2024, 2025 तथा 2026 में जिलास्तरीय भामाशाह शिक्षा श्री की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान सरकार ने मुझे प्रतिष्ठित भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। मोरारका ने कहा हमारे सदैव यही प्रयास रहे हैं कि शिक्षा के प्रसाद में धन की कमी नहीं आए और रोजगार सृजन की दिशा में हम काम करते रहे और इसके लिए हम पूरी तल्लीनता के साथ लगे हुए हैं।