नवलगढ़ न्यूज़ (विकास कुमावत) - राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित वरिष्ठ अध्यापक (गणित) परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में 19वीं रैंक और महिला वर्ग में 6वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान छात्रा शिखा सैनी का सुबोध पब्लिक स्कूल, नवलगढ़ (Subodh Public School, Nawalgarh) में स्वागत और अभिनंदन किया गया। शिखा सैनी सुबोध पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा रही है, अपनी प्रारंभिक मजबूत नींव इसी संस्थान से रखी थी। शिखा सैनी की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव सुशील कुमार मील (Secretary Sushil Kumar Meel) ने होनहार बेटी शिखा सैनी का पारंपरिक तरीके से साफा एंव माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर भव्य स्वागत किया। संस्था सचिव सुशील कुमार मील ने कहा कि शिखा ने अपनी कठिन मेहनत से न केवल अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि सुबोध संस्थान का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने शिखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए एक महान प्रेरणा बताया। इस गौरवमयी अवसर पर भागीरथ सिंह मील, सुमित कुमार मील, भगवाना राम सैनी, मुकेश कुमावत, प्रदीप जोरासिया, उम्मेद सिंह, विजय कुमार, छात्रा के परिजन एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा। सभी ने शिखा सैनी और उनकी माता सुनीता देवी व पिता गोवर्धन सैनी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।