DJ

विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति की दस सदस्यीय टोली बाल संस्कार केन्द्र प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हेतु झुंझुनू रवाना

नवलगढ़। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति की दस सदस्यीय टोली बाल संस्कार केन्द्र प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने हेतु झुंझुनूं गई हैं । प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने बताया कि झुंझुनूं विभाग का प्रशिक्षण वर्ग श्री श्याम मंदिर अतिथि भवन झुंझुनूं में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग में चिड़ावा, चूरू व झुंझुनूं जिले की बहिनें भाग लेंगी। प्रशिक्षण वर्ग में बहिनों को बाल संस्कार केन्द्र चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नवलगढ़ टोली में खण्ड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, पुष्पा शर्मा, सरोज शर्मा, संतोष सैन, मनीषा सैनी व दुर्गा वाहिनी टोली में रानू शर्मा, जागृति चोटिया, स्वाति सेवका, कोमल शर्मा, वेदिका शर्मा शामिल हैं।