नवलगढ़ न्यूज़ (श्रवण कुमार नेचु) - उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबडी बलौदा में हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ खुद के नाम, कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुलिका शर्मा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा सीडीईओ झुंझुनू एवं विशिष्ट अतिथि वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तोगड़ा कला की प्रधानाचार्य उम्मेद कुमारी शहीद केसर देव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोगड़ा कला के प्रधानाचार्य कुलदीप मीणा उपस्थित रहे। सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा ने पेड़ लगाकर प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया। साथ ही वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू द्वारा विद्यार्थियों को 150 पेड़ पौधे वितरित किए गए तथा पर्यावरण को बचाने हेतु सभी को प्रेरित किया।
वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ द्वारा अब तक 327000 से अधिक पेड़ पौधे लगाए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 30000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया है। जाखड द्वारा वृक्षारोपण अभियान पूर्णतया निशुल्क चलाया जाता है आप भी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं तथा पर्यावरण को बचाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिपाल सिंह वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, सतवीर, विकास झाझडीया, प्रमोद कुमार, धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार जाखड़ सांखू,धर्मेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह ,सतवीर सिंह ,कपिल, सुनीता कल्पना मनीषा सुनीता, संगीता संदीप वंदना उजाला, सुमन, पृथ्वीराज, जितेंद्र ममता खड़ोलिया, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्र एवं उपस्थित रहे प्रधानाचार्य मुकुलिका शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।