डूण्डलोद, 10 जुलाई।
डूण्डलोद शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित विभिन्न विद्यालयों में शनिवार, 11 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0 – हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारम्भ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
संस्था सचिव बी.एल. रणवां ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद, डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, झुंझुनूं, डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा तथा डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, सोयला में यह अभियान एक साथ चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इको राइज (EcoRise) अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के प्रत्येक विद्यार्थी एवं कर्मचारी एक-एक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।
संस्थान का मानना है कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 11 जुलाई, शनिवार को प्रातः 11:15 बजे आयोजित होगा, जिसमें विद्यालय परिवार, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी सहभागिता करेंगे। संस्थान ने अधिक से अधिक लोगों से इस जनभागीदारी आधारित अभियान से जुड़कर हरियालो राजस्थान के संकल्प को साकार करने की अपील की है।
Dundlod Girls' School
Dundlod Public School
#NawalgarhNews #DundlodGirlsSchool #DGS
