डूण्डलोद -ः 01 अगस्त, 2026 डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में शिक्षकों की एक दिवसीय ए.आई. की वर्कशाप सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता अरूणा सुरेश ने ए.आई. के बारे में बताते हुए कहा कि छात्रों में तार्किक सोच, समस्या समाधान और तकनीकी कौशल का विकास ए.आई. से ही संभव है। डेटा का विश्लेषण करके यह पता लगाने में मदद करता है कि किस छात्र को किस विषय में अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है। उन्होने अध्ययन और अध्यापन में उपयोग होने वाले ए.आई. टूल्स के उपयोग से जुड़ी चुनौतियों और सावधानियों तथा लेसन प्लान के बारें में सारगर्भित जानकारी दी।
प्राचार्य धनन्जय लाल ने अरूणा सुरेश रिसोर्स पर्सन को धन्यवाद देते हुए कहा कि छात्रों को सीखने की क्षमता को समझकर उनकी कमियों और अच्छाइयों के अनुसार अध्ययन का तरीका बदलता है। कठिन विषयों को सरल बनाने तथा डिजिटल पुस्तकें या क्विज तैयार में ए.आई. मदद करता है। हम सभी रिसार्स पर्सन के सुझावों को अपनाकर अध्यापन को लचीला एवं सरल बनाने का प्रयास करेंगे।
विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने रिसोर्स पर्सन अरूणा सुरेश को सम्मानित करते हुए कहा कि पारंपरिक तरीके जहाँ एक समान गति से और पूर्व ज्ञान के आधार पर शिक्षण उपलब्ध कराते हैं, वहीं ए.आई. प्रणालियाँ उसके विपरित वास्तविक समय में छात्र के स्तर का आकलन कर सकती है और उसी के अनुसार सामग्री की कठिनाई, रूप और गति को बदल सकती है।