DJ

विराट पथ संचलन को लेकर तैयारियां का हुआ शुभारंभ, नवलगढ़ नगर की 10 बस्तियों की बैठक हो रही है सम्पन्न


नवलगढ़ न्यूज - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी के अवसर पर होने वाला "विराट पथ - संचलन" 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। नगर संघचालक विश्वनाथ जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पथ संचलन की तैयारियों को लेकर नगर की संघ टोली की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श हुआ है। सह नगर संघ चालक शिवरतन मुरारका ने संचलन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं के बारे में नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का वितरण किया। बैठक में त्रि-इकाई नगर प्रचारक अभिषेक कुमार का सानिध्य रहा। नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार ने बताया कि नगर में संघ दृष्टि से 10 बस्तियों की रचना बनी है। जिनमें 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सभी बस्तियों की बैठकें संपन्न होनी है। जिसमें सूरजमल, अंबेडकर, प्रताप, माधव, रविदास और श्रीराम बस्ती की बैठक सम्पन्न हो गई है।
सह नगर कार्यवाह पंकज कुमार सैनी ने पथ-संचलन के पूर्व अभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सभी 10 बस्तियों में स्थानीय बस्ती के स्वयंसेवकों के द्वारा 10 अक्तूबर से प्रतिदिन प्रत्येक बस्ती में पथ संचलन का अभ्यास किया जाएगा।
संचलन से पूर्व संघ की गणवेश वितरण व्यवस्था, नगर व्यवस्था प्रमुख योगेश कुमार देख रहे हैं, जो कि नगर में 3 स्थानों पर गणवेश बिक्री व्यवस्था चालू कर दी गई है।
साथ ही संघ का घोष (वाद्य यंत्रों) का अभ्यास, प्रशिक्षण आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय बावड़ी गेट में प्रतिदिन शाम 7:30 से प्रारंभ हो गया है। इस व्यवस्था को घोष प्रमुख के नाते एडवोकेट सुमित रूंथला देख रहे है।