DJ

हमारी विरासत संरक्षण अभियान के तहत ग्राम झाझड में श्री सती माता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया श्रमदान

झाझड़ - मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे है हमारी धरोहर हमारी विरासत संरक्षण अभियान के तहत ग्राम झाझड में श्री सती माता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रमदान किया। मंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि शिक्षक बाबूलाल सैनी एवं ग्रामवासियों के सहयोग एवं निर्देशन में श्रमदान का कार्य किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने घास फूस को एकत्रित किया। साफ सफाई की एवं पेड़ पौधों में पानी दिया गया। इस मौके पर शिक्षक बाबूलाल सैनी ने कहा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख कर हमने भी विद्यालय में श्रमदान का कार्य करने का निर्णय लिया। ग्रामवासी विष्णु सैनी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत अच्छा है। इसी से प्रेरित होकर ग्राम वासियों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर तहसील प्रभारी विशाल पंडित संरक्षक, डॉ विकास सैनी, विजय सोती, अध्यक्ष कृष्णकांत डीडवानिया, उपाध्यक्ष विनीत घोडेला, प्रभारी मुकेश झकनाडिया, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमावत, कार्यालय प्रभारी दीपक चेजारा, मंत्री अनुज शर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संजीव सैनी आदि ने श्रमदान का कार्य किया।