DJ

निशानेबाजी में डुण्डलोद गर्ल्स स्कूल की माही चौधरी का दबदबा, 45वीं उत्तर क्षेत्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में नेशनल के लिए किया क्वालीफाई


बलवंतपुरा। डुण्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा की कक्षा 9वीं की होनहार छात्रा माही चौधरी पुत्री विकास मील ने 45वीं उत्तर क्षेत्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में किया गया था।

माही की इस शानदार सफलता में विद्यालय की शूटिंग कोच रिया चौधरी का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल प्रशिक्षण, सतत मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम के बल पर ही माही ने राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा यादव ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि माही आगामी प्रतियोगिताओं में भी सफलता का नया परचम फहराएगी।

advertisement

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था सचिव बी.एल. रणवॉ ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा "सफलता कभी इत्तेफाक से नहीं मिलती, यह सही दिशा में की गई निरंतर मेहनत और अटूट अनुशासन का परिणाम होती है। माही चौधरी ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि केवल माही या विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें पूरा विश्वास है कि वह आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।"

advertisement

माही चौधरी की इस उपलब्धि पर डुण्डलोद गर्ल्स स्कूल परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है। इस अवसर पर संस्था सदस्य राहुल रणवॉ, अनिकेत रणवॉ, समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।