नवलगढ़ न्यूज - गणेशपुरा जीएसएस से जुड़े समस्त क्षेत्र में विद्युत सुधार व मरम्मत के कारण गुरुवार सुबह से विद्युत कटौती रहेगी। निगम के कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र यादव ने बताया कि इस दौरान झाझड़, बसावा, खिरोड़, मोहनवाड़ी, देवगांव, परसरामपुरा, पुजारी की ढाणी व नवलगढ़ शहर की सप्लाई बाधित रहने के कारण संबंधित जीएसएस के क्षेत्र में आने वाले गांवों में सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।