नवलगढ़ न्यूज़ - भाजपा नगर महामंत्री विजय सोती ने बताया कल दिनाँक 25.12.2020 ( शुक्रवार ) को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ता किसान सम्मेलन के माध्यम से मनाएंगे। जिसका आयोजन कल सुबह 11 बजे वर्मा गेस्ट हाउस नवलगढ़ में रखा गया है । इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में सांसद नरेन्द्र कुमार व कार्यक्रम प्रभारी योगेन्द्र मिश्रा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधा लाइव सुनेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ निधि किसान सम्मान निधि के नाते सीधे किसान भाइयों के खातों में भेजे जाएंगे।