खबर - संजय बारी चिराना
नवलगढ़ न्यूज़ - राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय झाझड़ में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार सत्र 2021-22 में कक्षा 11 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 17 मई 22 से 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर चल रहा है। शिविर प्रभारी जगदीश सैनी प्राध्यापक ने बताया कि शिविर के दौरान बुधवार को डॉ.श्रवण कुमार गोदारा आयुर्वेद चिकित्सक झाझड़ ने शिवरार्थियों को प्राथमिक उपचार की विस्तार से जानकारी दी तथा योग करवाकर स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।
इस दौरान सांवरमल शर्मा प्रधानाचार्य, महेंद्र कुमार सैनी वरिष्ठ अध्यापक, दलीप कुमार कनिष्ठ सहायक तथा कक्षा बाहरवीं के शिवरार्थि विद्यार्थी उपस्थित रहे।