नवलगढ़ न्यूज - बदराना जोहड़ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले दसवें दिन भी धरना जारी रहा। नवलगढ़ प्रशासन की हठधर्मिता और अधिकारियों के गलत कार्यप्रणाली को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने नारेबाजी कर धरना दिया। संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर पालिका प्रशासन पर गलत तरीके से सड़क डालने और सड़क को लेकर दोबारा मीटिंग कर पुनः रूट चार्ट का प्रस्ताव लेना दुरभाग्य पूर्ण बताया। प्रताप पूनिया ने कहा कि नवलगढ़ में लोकतंत्र खत्म हो गया है, राजतंत्र कायम किया जा रहा है। अधिकारियों को सबूतों के साथ दस्तावेज देने के बावजूद एसडीएम का सख्त कार्यवाही नहीं करना राज के दवाब में काम करना सिद्ध कर रहा है। डॉ सुमन कुलहरी ने कहा कि जिस तरह भूमाफियों के लिए प्रशासन काम कर रहा है वो नवलगढ़ के लिए घातक होगा। समय रहते प्रशासन होश में आकर काम करे। राजेश कटेवा ने कहा गावों में बदराना जोहड़ को लेकर लोगो में आक्रोश पैदा हो रहा है। नवलगढ़ की जनता बदराना जोहड़ को बचाना चाहती है। इस दौरान आज सरपंच अर्जुन वाल्मीकि, सरपंच राजेंद्र सैनी, सरपंच प्रतिनिधि रजनीश पूनिया, रतन कुमावत, शिवकुमार सैन, प्रकाश सैनी, शब्द प्रकाश बियान ने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान मोहन चूड़ीवाल, राजेश पूनिया, जय प्रकाश शर्मा, फूलचंद सैनी, मनोज सोनी, नारायण सैनी, हरफूल बलौदा, जनार्दन कुमावत, मुकेश कुमार, ललित कुमावत, मनोज सबल, केसरदेव सैनी, विजयपाल ढाका, जयराम सिंह, प्रकाश सैनी, महावीर स्वामी, किशोर मिठारवाल, चौथमल सैनी, श्याम सोनी, जुबेर खोकर केशर यादव, विशाल सोलंकी, अनिल मातवा, महेंद्र बगड़िया, मूलचंद शर्मा आदि मौजद रहे।