DJ

समाजसेवी भामाशाह मूलचंद कारगवाल, बाबूलाल वर्मा से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

 

सीकर - ग्राम बीदासर में स्थित कारगवाल फार्म हाउस में आयोजित कारगवाल परिवार दीपावली स्नेह मिलन समारोह में लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की सीकर झुंझुनूं की टीम ने भाग लिया। इस दौरान समाजसेवी भामाशाह मूलचंद कारगवाल व बाबूलाल वर्मा (कारगवाल जी) से शिष्टाचार भेंट की। संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, रामगढ़ प्रभारी प्रशांत जोशी, जिला प्रचारक विशाल पंडित नवलगढ़, प्रभारी दुर्गा प्रसाद डीडवानिया, लक्ष्मणगढ प्रभारी राजेंद्र शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत ने ट्रस्ट के कार्य, सरकारी योजनाएं जन जन तक आध्यात्मिक चेतना अभियान, योग शिक्षा शिविर, एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सेल्फी विथ परिंडा अभियान, दीपावली, होली, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन त्यौहार झुगी झोपड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ मनाना आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने ट्रस्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हमेशा सहयोग देने की बात कही। ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत बीदासर में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मूलचंद कारगवाल, बाबूलाल वर्मा (कारगवाल) का दुप्पटा, माला, साफा पहनाकर कर सरल गीता रामचरित मानस की पुस्तक भेंट कर सम्मान किया और फिर सवामणी में प्रसाद लिया।