नवलगढ़ - शहर में स्थित सदाफल कैफे एंड डायनिंग में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सदाफल देवजी महाराज को दीप प्रज्वलित कर पुष्प और पुष्पमाला से शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नवलगढ़ डिप्टी सतपाल सिंह रहे। मनोज सदाफल ने बताया कि विज्ञानदेव महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष में 3 वर्ष से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही रक्तदान महादान बताते हुए सभी को रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में 165 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। इस मौके पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, थानाधिकारी सुनील शर्मा, डॉ दयाशंकर जांगिड़, योगेंद्र मिश्रा, मुरारी लाल शर्मा, अंकित सदाफल, योगेश सदाफल, अखिलेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, मदनपुरी गोस्वामी, भानुप्रकाश छापोला, केडी यादव, मुरलीमनोहर चोबदार, कमल किशोर पंवार, गुलाम नबी, रविकांत जांगिड़, विशाल पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।