नवलगढ़ न्यूज - नवलगढ़ विधान सभा के नवलगढ़ ग्रामीण मण्डल में झाझड़ व गोठड़ा में जन आक्रोश यात्रा के द्वितीय चरण में हर घर महा सम्पर्क व मिसकॉल अभियान के तहत बूथ संख्या 198, 202, 204 में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सैनी, मण्डल महामंत्री रोहतास मेघवाल, भाजयुमो अध्यक्ष नरेश यादव, बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा, शौकीन चोपदार, मनोज सैनी, शेर सिंह, सुनील मिश्रा, संजय परसराम पुरिया, नेमीचंद यादव, भंवर लाल नायक और अमित यादव, नरेश गुर्जर, पूर्णमल गुर्जर, महेंद्र यादव, अनिल यादव और मूलचंद आदि कार्यकर्ताओं ने बूथ के प्रत्येक घर पर सम्पर्क किया तथा ज्यादा से ज्यादा मिसकॉल करवाया गया। जन आक्रोश का स्टीकर लगाया गया।
जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने बताया वर्तमान सरकार ने हर वर्ग युवा, किसान, मध्यम वर्ग, बेरोजगार आदि के साथ धोखा किया।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फैल हो चुकी है। आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता सरकार को बेदखल कर इसके कर्मों का फल दे देगी। मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सैनी ने बताया ने बताया हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर के हर घर पर पहुंच महासम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा मिसकॉल करवाये जायेंगे। मण्डल महामंत्री रोहतास मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर सभी ने मिसकॉल कर समर्थन किया।