DJ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के उपलक्ष में झाझड़ में कार्यक्रम हुआ आयोजित

नवलगढ़ न्यूज़ (विकास कुमावत) - ग्राम झाझड़ के बूथ संख्या 204 पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के उपलक्ष में डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल महामंत्री रोहतास मेघवाल के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी सुमन कुलहरी गढवाल के नेतृत्व श्री मोहिनी सती माता मंदिर में चुनरी ओढ़ा कर पुष्प वर्षा के साथ माता सती का पूजन किया गया। मन की बात कार्यक्रम को एक सुंदर उत्सव के रूप में मनाते हुए गांव की माता बहनों ने मंगल गान गाया कीर्तन किया एवं माता का विशेष पूजन कर चुनरी ऑढाई। पूर्व सैनिकों व भाजपा जनप्रतिनिधि का माला व दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। महिलाओं के द्वारा सुमन कुलहरी गढ़वाल का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा ग्रामवासियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अखाड़ा समिति के गणेश चैतन्य महाराज का भी शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक गणेश सिंह, बाबूलाल सेहरावत, प्रहलाद आलडिया, राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, वकील कल्याण सिंह, रतन सिंह, पूर्व सरपंच शिवकरण सैनी, शिवकुमार जांगिड़, प्रेम सैनी, खींव सिंह, पाबुदान सिंह, मंदिर पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजू जांगिड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामावतार चेजारा, बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा, मनोहर लाल, प्रदीप भार्गव, गिरधर गोपाल इन सबका सम्मान किया गया।