नवलगढ़ न्यूज़ (महावीर टेलर) - मुकुंदगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर गाटर व शीशों पर काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई थानाधिकारी अभिलाषा (Police Officer Abhilasha) के नेतृत्व में की गई। गौरतलब है कि जिले में अवैध रूप से वाहन के आगे-पीछे गाटर व शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने थानों को सख्त निर्देश दिए थे। जिस पर मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस (Mukundgarh Police Station) ने आगे पीछे गाटर व शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर छह वाहनों को जप्त किया। थानाधिकारी अभिलाषा ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में दलीप सिंह हैड कानि., जितेन्द्र कुमार हैड कानि., रजत कुमार कानि., प्रदीप कुमार कानि., रामप्रताप कानि.,
योगेनद्र सिंह कानि.,धर्मेन्द्र कानि. 1061 चालक शामिल रहे।