DJ

गोठड़ा पुलिस थाने में परसरामपुरा की सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने किया अवलोकन


युवा अपराध, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की ली जानकारी

नवलगढ़ न्यूज (श्रवण नेचु) - सड़क सुरक्षा व महिला सुरक्षा और युवाओं में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए उन्हें जागरूक बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जैसे अभियान चलाकर पुलिस समय समय पर कार्यक्रम करती रहती है। सोमवार को गोठड़ा पुलिस थाने में परसरामपुरा में संचालित राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने पुलिस थाने का अवलोकन किया तथा विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त की।

महिला डेस्क बंदी गृह, कार्यालय प्रभारी कक्ष सहित अनेक जगह की जानकारी ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मीना के नेतृत्व में छात्राओं को कई तरह की जानकारी दी गई। आत्मरक्षा के उपाय और छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए। टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर से मदद लेने की बात कही सुरक्षित व्यवहार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य प्राथमिक से जुड़े कानून की जानकारी देना ताकि उन्हें पता हो कि उनके साथ क्या गलत हो रहा है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई। छात्राओं तथा महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं तथा आत्मरक्षा के उपाय और छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए। महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी नोट करवाए गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मीना द्वारा महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर पुलिस थाने में संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसके अलावा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए महिला साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, तकनीकी और सुरक्षित व्यवहार अनजान लोगों से दूरी तथा अकेले न जाने की जानकारी दी गई ताकि वह निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सके और सशक्त महसूस कर सके, जिसमें पुलिस का महिला एवं बाल डेस्क मददगार होता है।