नवलगढ़ न्यूज (श्रवण नेचु) - होली स्नेह मिलन के अवसर पर 28 फरवरी शनिवार को टोंक ढाका की ढाणी में अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस मौके पर जाने माने राष्ट्रीय हास्य कवि तथा टीवी एंकर जयपुर से गजेन्द्र कविया, दिल्ली से मनीषा सक्सेना, अजमेर से सोहनदान चारण, डीग से मेघश्याम मेघ, चुरू से जनकवि हरिराम आदि हास्य कवियों द्वारा फाल्गुन के महीने में जोरदार कार्यक्रम आयोजित होगा। कवि सम्मेलन टोंक ढाका की ढाणी के मुख्य चौक में शाम सात बजे से शुरू होगा। जिसमें पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा, समाजसेवी हरफूल सिंह मूंड, भामाशाह व डीपीएस के सचिव बीएल रणवा, सीकर उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, राजेश कटेवा, विकेश कुलहरि बतौर अतिथि होंगे। कवि सम्मेलन शाम सात बजे से आयोजित होगा, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।