खेतड़ी। श्रीमती गीता देवी वर्मा स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह कल 27 सितंबर 2026 रविवार को भोपाल गढ़ किला रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें झुंझुनू व सीकर जिलों के अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक वीर वीरांगना के प्रधान संपादक भारती भाई ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग ने पधारने की स्वीकृति प्रदान की है। भाई ने बताया कि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आंचल गुप्ता आज तक टीवी न्यूज़ नेटवर्क राजस्थान शाखा की प्रधान एंकर, सहायक पुलिस अधीक्षक मीणा झुंझुनू , जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जुल्फिकार उप पुलिस अधीक्षक, विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मातुराम वर्मा पिलानी, दो बार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित तथा अग्र भागवत के रचयिता वाणी भूषण पंडित प्रभु शरण तिवारी चिड़ावा, अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर जुल्फीकार भीमसर, अनेक राजस्थानी व हिंदी कहानी संग्रहों उपन्यासों व पुस्तकों के रचयिता वरिष्ठ साहित्यकार श्याम जांगिड़ चिड़ावा, राजेंद्र सिंह बुरडक उप पुलिस अधीक्षक खेतड़ी, देवकीनंदन तुलस्यान प्रधान संपादक माई jhunjhunu.com झुंझुनू, पधारेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमराव सिंह चेजारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष करेंगे। इस मौके पर खेतड़ी के शताब्दी पुरुष कैप्टन गज सिंह अलसीसर का विशेष सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम बाबत भारती भाई ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक राजेंद्र बीरडा करेंगे। भाई ने बताया इस मौके पर खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले कई डॉक्टरों सहित करीब 11 लोगों को उनकी विशेष सेवाओं के मध्य नजर सम्मानित किया जाएगा और इसी अवसर पर मातृशक्ति वंदन के तहत करीब 21महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। भामाशाह सोहनलाल वर्मा पूर्व सरपंच बबाई जिनके सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित हो रहा है ने बताया कि नेताओं समाजसेवियों व अधिकारियों का सम्मान तो होता रहता है उनके लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं मगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के सम्मान का कार्यक्रम अभी तक उन्होंने कहीं नहीं देखा इसलिए यहां झुंझुनू व सीकर जिलों के पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा जिनको कार्यकारिणी के निर्देशानुसार निमंत्रण भेज दिया गया है। सोहनलाल वर्मा ने कार्यक्रम को सभी से सफल बनाने की अपील की है।