DJ

नवलगढ़ में लगा आयुर्वेदिक शिविर, 71 रोगी हुए लाभान्वित

नवलगढ़ न्यूज - शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सौजन्य से, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन, अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा व श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के सहयोग से जांगिड अस्पताल नवलगढ़ में 146 वां निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगों का आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन महेश मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अलायंस क्लब द्वारा लगाए जाने वाले मधुमेह दमा शिविर लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे है। अतिथियों द्वारा स्व. कृष्णानंदजी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात दिल्ली के आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ महावीर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ 71 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क पूरे एक माह की दी जाती है, जो जरूरतमंद के लिए सहारा बनती है। शिविर आयुर्वेदिक इलाज करवाने वालों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। यह शिविर हर माह की 24 तारीख को लगाया जाता है। कार्यक्रम मे डाॅ दयाशंकर जांगिड, प्रांतपाल मनोज कुमार रूनला, मेजर डीपी शर्मा, जगदीश प्रसाद जांगिड, मुरली मनोहर चोबदार, प्रदीप शेखावत, रामकुमार सिंह राठौड़, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, ओमप्रकाश सैन, योगेश सोनी, डाॅ मनीष, डाॅ मिनाक्षी जांगिड़, डाॅ शिखरचंद जैन, सीताराम घोड़ेला, सज्जन जोशी, नेमीचंद चोबदार, रमाकान्त सोनी, गंगाधर मील व जांगिड अस्पताल के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया।