DJ

नवलगढ़ में स्व. राधेश्याम आर मोरारका की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित


नवलगढ़ न्यूज - झुंझुनूं जिले के प्रथम सांसद, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय राधेश्याम आर मोरारका की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा ज्योति संस्थान नवलगढ़ की ओर से विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सेवा ज्योति कार्यालय एवं मोरारका बस टर्मिनल नवलगढ़ में मोरारका के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं आरआर मोरारका राजकीय कॉलेज नवलगढ़ में स्थापित स्वर्गीय मोरारका की मूर्ति पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान व्यक्तित्व एवं समाजसेवा को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. राधेश्याम आर मोरारका ने शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उनका जीवन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके उच्च आदर्श, सेवा भावना एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आने वाली पीढिय़ों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। वहीं स्वर्गीय मोरारका के सुपुत्र गौतम आर मोरारका भी अपने पूज्य पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा समाजहित के कार्यों के माध्यम से लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।