नवलगढ़ न्यूज (महावीर टेलर) - प्रसिद्ध आदर्श शिक्षक स्काउट लीडर ट्रेनर डाॅ रामावतार सबलानिया का शिक्षा, समाजसेवा, स्काउट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय योगदान के लिए व मानद डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर 30 जुलाई को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कस्बे की छावछरिया धर्मशाला, जांगिड़ अस्पताल के पास में शाम पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ विधायक विक्रमसिंह जाखल होंगे। अध्यक्षता भामाशाह बाबूलाल तोषावड़ा करेंगे। कार्यक्रम संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड, कृष्णकुमार दायमा, मुरलीमनोहर चोबदार ने सभी शिक्षकों, समाजसेवियों, समाजसेवी संस्थाओं के लोगों को समारोह मे भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। ज्ञात रहे डाॅ सबलानिया को जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर तत्कालीन व वर्तमान राज्यपाल द्वारा अनेक बार सम्मानित किया गया है।