DJ

डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की तिरंगा रैली से नवलगढ़ हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत

डूण्डलोद 14 अगस्त, 2026। शहीदों की कुर्बानी-देश की निशानी ’न झुका है, नही झुकेगा-तिरंगा सदा ऊँचा रहेगा’ देशभक्ति के नारों के साथ डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के छात्र-छात्राओं ने नवलगढ़ के नया बाजार से लेकर पी.एन.बी. चौक तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत मन-मोहक तिरंगा रैली निकाली।

रैली को नगरपालिका नवलगढ के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के रास्ते में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा करके छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

रैली के समापन पर विद्यालय सचिव बी. एल. रणवॉ ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल एक प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह सम्पूर्ण देश को एकता की भावना से जोड़ता है। यह प्रत्येक भारतीय का मान, सम्मान और अभिमान है।

प्राचार्य धनन्जय लाल ने रैली में आए हुए अतिथियों कैलाश चोटिया, प्रदीप सेकसरिया, मोहन अचरा, विश्वनाथ जोशी, महीपाल एचरा एवं नगरवासियों का छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।