DJ

विश्व हिन्दू परिषद ने लिया पानी का अपव्यय रोकने का संकल्प

नवलगढ़। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से पानी का अपव्यय रोकने का संकल्प लिया गया। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा घूम चक्कर के पास सेकसरिया गार्डन में स्थित शिवालय में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पानी का अपव्यय रोकने का संकल्प लिया। प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र व विजय महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, बचाया जा सकता है। पानी का भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला गया है। अतः हम सभी को पानी का मितव्ययता से प्रयोग करना चाहिए। सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया करके विश्व शांति व प्राणीमात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। पूर्णमल जाला, ओमप्रकाश सैन व रामनिवास कारगवाल ने भजन व राम मोहन सेकसरिया ने देशभक्ति गीत सुनाया। लक्ष्मण स्वामी ने बोधकथा सुनाई। आरती के पश्चात् शांति मंत्र व जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, ओमप्रकाश सैन, नवरंगलाल बागड़ी, रामनिवास सैनी, रामनिवास कारगवाल, पोकरमल सैनी, बाबूलाल शर्मा, पूर्णमल जाला, विष्णुदत्त रस्तोगी, पुजारी मखनलाल सैनी, सीताराम घोड़ेला, राकेश सैनी, सुभाष पूनिया, व कमल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।